लोहरवाड़ा मे 3 माह से नदारद पटवारी आज शिविर की सूचना पर पहुचा
पटवारी नहीं मानता पंचायत के आदेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के लोहरवाड़ा मे पूर्व पटवारी के तबादले के पश्चात नये लगाये पटवारी सुशील कुमार ककंड 3 माह से ग्राम मे आकर हाजिरी नही दी । आज जब केम्प की सूचना मिली तो तत्काल हाजिर हो गया । ग्राम पंचायत द्वारा शिकायत करने पर पटवारी सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को कहता है कि मे सिर्फ तहसील के आदेश मानता हूँ , ओर किसी का नही । जिस पर ग्रामीणों ने प्रशासन से पटवारी को नियमित सेवा ग्राम पंचायत पर देकर पाबंद करने की मांग रखी है । जिससे ग्रामीणों को परेशान नही होना पडे ।