नसीराबाद मे सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान मे 22 अप्रैल को मनाई जाऐगी परशुराम जयंती

नसीराबाद मे सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान मे 22 अप्रैल को मनाई जाऐगी परशुराम जयंती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सर्व ब्राह्मण महासभा नसीराबाद की युवा संगठन की मीटिंग नवनियुक्त अध्यक्ष महेश श्रीमाली के सानिध्य में आयोजित की गई।
इस मीटिंग में आगामी 22 अप्रैल (अक्षय तृतीया ) को मनाये जाने वाले भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही मिटिंग मे जयंती महोत्सव व्यवस्था हेतू कार्य विभाजन कर दायित्व सौपे गये।
इस मीटिंग में इकाई अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करी , जिसके आधार पर 22 अप्रैल को सुबह 7 बजे प्रभात फेरी (आदिगौड़ ब्राह्मण समाज के सानिध्य में) ,
11 बजे से वाहन रैली (स्थानीय डाक बंगले से प्रारम्भ होकर घासीवाले बालाजी मंदिर पर , शाम 5 बजे से भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा (जुलूस)
(डाक बंगले से घासीवाले बालाजी मंदिर तक) , इससे पूर्व 16 अप्रेल को युवा वर्ग का क्रिकेट मैच का आयोजन सुबह 6 बजे से (स्थानीय मिशन स्कूल ग्राउंड पर) होना तय किया गया। साथ ही जयंती के दिन
बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये महिला संगठन अध्यक्ष से विचार विमर्श होने के बाद निर्णय किये जाने पर सहमति जताई गई।
जिसकी की सूचना अतिशीघ्र जारी कर दी जायेगी । उक्त कार्यक्रम में सभी सदस्यगणों ने अपनी सहमती जताते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
मीटिंग में सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दिनेश औदीच्य एवं सचिव,कोषाध्यक्ष आदि कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित थे। साथ ही पूर्व युवा अध्यक्ष सुनील चौबे,ब्रजेश बिस्सा, हेमचन्द जोशी, विनोद शर्मा, पिंकू शर्मा, कनक , सर्व ब्राह्मण युवा संघ जिला अध्यक्ष ऋषिराज दाधीच ,जाग्रत , त्रिलोक शर्मा , रामराज शर्मा , मोहित गौड़, कपिल मिश्रा,रोहन शर्मा, कार्तिक चौबे, योगेश शर्मा आदि सहित ग्रामीण क्षेत्र से आये युवा सदस्य गण मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment