पंन्त एग्रो कोचिंग क्लासेज कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
सुरेश पारेता /दिव्यांग जगत
इटावा16 अप्रैल इटावा की
ग्राम पंचायत करवाड़ के देवपुरा गांव मे पंन्त एग्रो कोचिंग संस्थान की और से देवपुरा कब्बडी लीग सिजन 3 के समापन समारोह मे इटावा पंचायत समिति प्रधान रिकु मीणा पहुंचे साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए
पंन्त ऐग्रो कोचिंग संस्थान के निदेशक नरेन्द्र मीणा का कहना है की कब्ड्डी प्रतियोगिता आयोजित मे विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम की टीम शामिल हुई और दो दिवसीय कब्ड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ और प्रथम विजेता को प्रधान मीणा ने पुरस्कार सौपा। वहीं खिलाड़ियों को जीत के अवसर पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान कई खिलाड़ी मौजूद होने के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।