पंडित वीरू भारद्वाज बने भाजपा अलवर उत्तर सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक
अलवर पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यागं जगत
भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए भी सियासी दलों को घेरने के लिए सोशल मीडिया टीम को और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है इसके तहत सोशल मीडिया का पुनर्गठन किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव की सहमति से प्रदेश संयोजक डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। जिला महामंत्री उमेद सिंह भाया ने बताया जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव की सहमति से सोशल मीडिया विभाग की नई टीम बनाई है। जिला अलवर उत्तर से जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज सह संयोजक मुकेश लखेरा एवं कंचन तिवारी को पद पर नियुक्त किया । सोशल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कार्य करने पर इनको जिम्मेदारी दी गई है। पंडित वीरू भारद्वाज पहले से पार्टी के आईटी विभाग के जिला संयोजक पद पर कार्यरत थे। एवं मुकेश लखेरा भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष व कंचन तिवारी भिवाड़ी मंडल से मंडल महामंत्री पद पर कार्यरत थे ।