ब्यावर क्षेत्र में दर्दनाक व भीषण हादसा
गैस टैंकर व ट्रेलर की भिड़ंत में 3 जिंदा जले 4 झुलसे जिसमे एक की फिर जेएलएन मे मौत हो गई
टक्कर के बाद फैली आग ने कई घरों को लिया चपेट में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के नेशनल हाईवे -8 पर रानी बाग रिसोर्ट के पास गुरुवार देर रात 12.30 बजे के लगभग गैस टेंकर ओर ट्रेलर मे जबरदस्त भीषण भिडंत हो गई । हादसा इतना भयानक था कि 500 मीटर का क्षेत्र आग का गोला बन गया । हादशे मे 3 लोग मौके पर ही जिन्दा जल गए । जबकि एक की सुबह जेएलएन अस्पताल अजमेर मे ईलाज के दौरान मौत हो गई । हादसे मे गुजर रहे दो ट्रक व कई दोपहिया वाहन भी आग की चपेट मे आ गए । आग लगने के बाद भी तेज धमाके होते रहे । मृतकों मे गैस टैंकर का चालक ओर मार्बल ब्लॉक लेकर जा रहे ट्रेलर का चालक भी शामिल है । हादशे मे 4 लोगों के गम्भीर रुप से घायल होने की सूचना है । इनमे 3 को जेएलएन अस्पताल अजमेर रेफर किया गया है । उधर मिश्रीपुरा ओर गरीब नवाज कालोनी सहित आसपास के एरिया मे आग फैल गई । जिसमे 10 से अधिक मकान भी चपेट मे आ गए । आग से प्रभावित करीब 10-12 घरो को खाली करा लिया गया है । आग लगने से कई घरो मे दरारें आ गई है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादशे के पश्चात हाईवे पर जाम लग गया । घटनास्थल पर मोजूद सुराणा पोलट्री फार्म के चौकीदार हुसैन ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी । सूचना मिलते रात 1 बजे जिला कलेक्टर अंशदीप ओर एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे ।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम मृदुल सिंह,सीआई सुरेन्द्र सिंह जोड़ ,
सदर सीआई चेनाराम बेड़ा सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गए थे । एक्सीडेंट के बाद से नेशनल हाईवे -8 पर रात से ही जाम लग गया था । जिसमे एक बार के लिए दोनो तरफ के ट्रेफिक को रोक दिया गया था । हालांकि करीब ढाई घन्टे बाद रात 3 बजे आग पर काबू पाया । इसके बाद वन वे चालू किया । डाबर सदर थाना पुलिस के द्बारा रुठ डायवर्ट किया गया । शुक्रवार सुबह तक रुठ डायवर्ट किया हुआ था । मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है ।