समाज विषेश की महिलाओं पर वायरल अश्लील गीत को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
मुण्डावर उपखण्ड में अखिल भारतीय ब्राहम्ण परिषद के तत्वावधान में समस्त विप्र समाज की आपातकालीन बैठक बुलाई गई।जिसमें फेसबुक पर चल रहे एक गीत को लेकर विषेश चर्चा की गई।गीत में ब्राहम्ण समाज की महिलाओं पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।जोकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य है।जिसको लेकर समाज के लोगों द्वारा शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी पंकज बड़गुजर को ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विक्रम सिंह नामक एक युवक द्वारा विप्र समाज की महिलाओं पर अभद्र गीत फेसबुक के जरिए वायरल किया जा रहा है।जिसने समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है जिससे समाज के लोगों में खासा रोष है।जिसको लेकर समाज के लोगों द्वारा विक्रम सिंह नामक युवक पर तुरंत कार्यवाही करनें की मांग की है।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ब्राहम्ण समाज के लोग मौजूद रहे।