नालपुर शिव मंदिर पहाड़ी पर हनुमान जी की मूर्ति प्रतिमा की स्थापना का आयोजन
—––——— ——————————–
,,,,,,,,,नशा मुक्त संस्कारवान समाज का करी निर्माण ,,,,मनजीत धर्मपाल चौधरी
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत //अलवर
सोडावास 7 फरवरी
गांव नालपुर स्थित शिव मंदिर पहाड़ी पर सोमवार को हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्रतिमा की स्थापना की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने कहा देश की आत्मा गांव में निवास करती है । गांव में आज भी धर्म और आस्था के मार्गों पर लोग चलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी संतानों को संस्कारवान बनाने एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण करने का आह्वान किया । मंदिर के संत राम गिरी महाराज ने युवाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज के विकास में योगदान देने की बात कही । वहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष यादव भूंगड़ा ने कहा कि गौ माता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि हर गांव में गौशाला बनाकर गौमाता को बचाने का काम करें । शिव मंदिर नालपुर पहाड़ी के संत रामगिरी महाराज की प्रेरणा से माजरी खोला निवासी तारा देवी पत्नी स्वर्गीय सुबे सिंह शर्मा, आभास शर्मा , अंकित शर्मा ने हनुमान जी की मूर्ति के द्वारा स्थापना की गई । तीन दिवसीय पूजा का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ । मंदिर के संत रामगिरी के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा पूजा एवं हवन किया गया। शिव मंदिर परिसर में ही हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना की गई । महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर विधि विधान से पूजा अर्चना की । प्रसादी में दाल, बाटी चूरमा पंगत में बैठकर श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की । इस कार्यक्रम में आस-पास के गांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
सोडावास,,, हनुमान जी की मूर्ति के प्राण प्राण प्रतिष्ठा करवाते सन्त, विधायक व ग्रामीण