शिविर आयोजन:प्रशासन गांवों के संग अभियान में दिए पट्‌टे आमजन के सरकारी कामों का किया निस्तारण

दिव्यांग जगत /सेड़वा, ओगाला/रघुवीर शर्मा
शिविर आयोजन:प्रशासन गांवों के संग अभियान में दिए पट्‌टे आमजन के सरकारी कामों का किया निस्तारण

ओगाला में आयोजित शिविर।

ओगाला पंचायत मुख्यालय में आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान को सफल बनाने को लेकर शनिवार को सेड़वा तहसीलदार मानाराम मेगवाल ओर उपखंड अधिकारी राम कुमार टाडा विकाश अधिकारी अनिल कुमार व्यास की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। ओगाला सरपंच निम्बाराम गोदारा ने बताया कि पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान में राजस्व विभाग के होने वाले कार्यों को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सेड़वा तहसीलदार मानाराम मेगवाल ने भूमि का सीमांकन,नामांतरण,नाम शुद्धिकरण व बंटवारा के बारे में ओर अलग अलग विभागों के अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। बैठक में भू.निरीक्षक हीराराम सारण व पटवारी ग्राम विकाश अधिकारी मोहनलाल श्याम कनिक्स्ट सहायक रमेश कुमार परिहार मांगीलाल बिशनोई अनिल कुमार सायक अभियंता जल विभाग बंशीलाल पंचारिया इलेक्ट्रीशियन घनशयाम कुलदीप कनिक्सट सायक डूंगर सिंह तकनीकी सायक अभियंता राजाराम प्रजापत तकनीकी सायक दिनेश शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भोमाराम चौधरी प्रधानाचार्य हनुमान राम भादू पशु पालन अधिकारी सुनील परिहार पशुदनस्याएक प्रकाश ढाका परिचालक शंकरलाल एल्सा सहकारिता भीखाराम मैनेजर कानाराम कम्प्यूटर ऑपरेटर बालाराम वनपाल मनोहर गोड़ विकाश अधिकार हनुमान बिशनोई एलडीसी सेड़वा अणदाराम अत्रित विकाश अधिकारी
बाजी जेकदान चारण ओर समाज सेवक लालाराम चौधरी जालाराम वाम्भू मफतलाल सेन पुखराज पंचारिया प्रकाश कुमार केशपाल गेनाराम सोनी द्वारकाराम देवासी अर्जुन प्रजापत गनपत बिशनोई ने कहा कि आमजन प्रशासन गांवों के संग अभियान में अधिक से अधिक जाकर योजनाओं का फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि शिविर में एक टेंट के नीचे 21 विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तुरंत करेंगे।

इस अवसर पर ग्रामीणों व उप सरपंच प्रकाश सेन द्वारा ओगाला गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत करवाया, जिस पर आला अधिकारियों को हाथों-हाथ बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया।
21 विभागों ने सबकी समस्याओं का निवारण किया जिस से गाँव मे एक अलग सी खुशी की लहर है
इस अवसर पर जेकन बिशनोई अम्बाराम मेगवाल गोभक्त पृथ्वीदान भँवर चौधरी नारायम दान पूनमाराम सुथार भगाराम देवासी हरीश पंचारिया गोमाराम सेंवर धर्माराम सेन सरदार गर्ग आदि गणमान्य लोग माैजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment