जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला कलेक्टर महोदय/ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं तपस संस्थान के सहयोग से मेडिकल कैंप का आयोजन !

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला कलेक्टर महोदय/ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं तपस संस्थान के सहयोग से मेडिकल कैंप का आयोजन !
तपस शैक्षिक पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान डूंगरपुर द्वारा संचालित मानसिक पुनर्वास गृह एवं तपस विशेष विद्यालय प्रतापगढ़ मैं समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया| जिसके अंतर्गत जिला कलेक्टर महोदय श्रीमान चंद्र प्रकाश जी शर्मा व समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक टी आर आमेटा जी के द्वारा मां सरस्वती जी के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित व प्रार्थना करके वंदना की गई जिला कलेक्टर महोदय का माला पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी संस्थान के कर्मचारियों द्वारा बाहर से पधारे विशेषज्ञ , डॉक्टर का माल्यार्पण किया गया | जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा सभी को संबोधन किया गया वह दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर ट्राई साइकिल कान के उपकरण वितरित किए गए और इस कार्यक्रम में 161 दिव्यांग व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया गया अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान शिवप्रसाद तंबोली ने कैंप का निरीक्षण कियावह दूरदराज सेक्टर से आए हुए लाभार्थियों का जल्दी से जल्दी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आदेश दिया और इस कार्यक्रम में चाइल्डलाइन प्रतापगढ़ के सभी स्टाफ साथियों का भी भरपूर सहयोग रहा !
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाध्यापक रामअवतार चौधरी विशेष शिक्षक निशा चौधरी,प्रेम राज मीणा , गोविंद लाल,शैतान सिंह मीणा,केतन साहू,दिनेश खारोल, मोहित चतुर्वेदीनर्सिंग स्टाफ सुनील मालवीय,धनपाल रैदास लेखाकार पन्नालाल रैदास,केयरटेकर सरवन गोपाल,बाबूलाल हितेश, अनिता ,ज्योति, गंगा ,अंबा, रखमां जस कवर ,आदि उपस्थित रहे

Author: admin

Comments (0)
Add Comment