मऊ :अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता का अयोजन

मऊ :अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता का अयोजन

संवाददाता : धीरज कुमार सिंह

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मऊ के रतनपुरा ब्लॉक संसाधन केंद्र तथा फतहपुर मंडाव ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय दिव्यांगजनो के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना किए।

खेल-कूद के मध्य बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें अंजिका वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता में स्थान पाए बच्चों को ट्राफी और मेडल पुरस्कारों का वितरण किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment