हनुमान जी का भंडारा एवं नववर्ष स्नेह मिलन का आयोजन।       

हनुमान जी का भंडारा एवं नववर्ष स्नेह मिलन का आयोजन।                                                       सोडावास 11 जनवरी । पडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत

 सोडावास कस्बे के अजरका रोड़ मार्केट व्यापार एसोसिएशन की ओर से हनुमान जी का भंडारा एवं  नववर्ष स्नेह मिलन समारोह महोत्सव आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौकल नाथ आश्रम के संत योगेंद्र नाथ महाराज व कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान प्रजापत ने की । विशिष्ट अतिथि के तौर  पर राज करण यादव , दिनेश यादव , राम सिंह मिस्त्री , कृष्ण चौधरी,  लखन यादव, सुनील यादव,  बबलू यादव , मोहित, मोहनलाल , सत्येंद्र कुमार,  रिंकू गुप्ता , अनिल शर्मा,  गोकुल नंबरदार मौजूद रहे । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान प्रजापत ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान सर्वोपरि है और इसके सदैव प्राथमिकता दी जाएगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत योगेंद्र नाथ महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न होता है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment