नान्दला मे नालसा (गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

नान्दला मे नालसा (गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) के आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने 19 मई को ग्राम पंचायात नांदला में नालसा (गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया । शिविर के दौरान प्रजापत ने ग्राम वासियों को बताया कि किसी भी नागरिक को उसकी आर्थिक या अन्य असमर्थताओं के कारण न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रहे। अधिकांश रूप से गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक सुरक्षा उपायों के आशयित लाभार्थी व्यक्ति, सामजिक संरचना के सख्त अभाव एवं आर्थिक पिछड़ेपन एवं शोषण एवं सामाजिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक पद्धतियों , पक्षपात इत्यादि के कारणवश इनका लाभ नहीं ले पाते । इसी सन्दर्भ में, विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका अति सक्रिय होनी चाहिए कि गरीबी उन्मूलन हेतु परिकल्पना किये गए उपाय, आशयित लाभार्थियों के ध्यान में लाया जाए। आगे अपने अंतिम चरणों तक उपस्थिति के कारणवश विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे गरीबी उन्मूलन उपायों तक पहुँच को सरल बनाने हेतु अत्यधिक उचित है। व योजना लाभार्थी को प्रत्येक गरीबी उन्मूलन योजना, जिसका वो हकदार है और उसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ के विषय में सूचित करना, बताया गया जिस पर प्रशांत गुर्जर , जसराज गुर्जर , राहुल गुर्जर , महावीर गुर्जर, शिवम गुर्जर , सेठू गुर्जर , जय किशन आदि के साथ प्रचार प्रसार किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment