किसान आंदोलन विजयी रैली का किया आयोजन

किसान आंदोलन विजयी रैली का किया आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा,12 दिसंबर / केन्द्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने की खुशी में भादरा उपखंड के गांव नेठराना में शनिवार की सायंकाल किसानों ने गांव के मुख्य बस स्टैंड से इंदिरा चौक तक विजयी रैली निकाली। इसमें वक्ताओं ने कहा कि किसानों की एकजुटता का यह परिणाम रहा। जिसके सामने सरकार को झुकना पड़ा। वक्ताओं ने बिजली बिलों में भारी लूट के खिलाफ भी इसी प्रकार के संघर्ष की जरूरत बताई। किसनों की इस विजयी रैली में रमेश बिश्नोई, शैलेंद्र वर्मा, संदीप गोदारा, मोहन बिजारणिया, आजाद एवं रघु शर्मा समेत काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
फोटो- किसानों की विजयी रैली का दृश्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment