राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विधिक जागरूकता रैली का किया आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विधिक जागरूकता रैली का किया आयोजन
-नियामत जमाला –
भादरा, 8 दिसंबर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष कमल लोहिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में एवं प्रशासन के समन्वय से बुधवार को यहाँ आगामी 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के अधिकाधिक प्रचार -प्रसार के लिए एक विधिक जागरूकता रैली का आयोजन स्थानीय न्यायालय परिसर से किया गया। रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना करते समय तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष कमल लोहिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने छात्रों को राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। विधिक जागरूरता रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादरा के छात्र हाथों में तख्तियां लेकर ‘ लोक अदालत जाएंगे विवादों को सुलझाएंगे ‘ के नारे लगाते हुए न्यायालय परिसर से रवाना हुए। रैली न्यायालय परिसर से रवाना होकर परशुराम चौक, आर्य समाज मन्दिर, भारतीय
दूर संचार विभाग, कृषि उपज मंडी, वाल्मीकि चौक, बालाजी अस्पताल, पुलिस थाना, श्री श्याम उच्च माध्यमिक विद्यालय , विवेकानंद अस्पताल , उपखण्ड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय होते हुए पंचायत समिति, नगरपालिका, उपकारागृह, कृष्णा अतिथि सदन, रेल्वे स्टेशन, जोतवानी अस्पताल, जलदाय विभाग शहरी कार्यालय होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर समाप्त हुई। रैली के दौरान स्कूली छात्र हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नारे लगाकर लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, , श्रीमती रेशमा पी.एल.वी., न्यायिक कर्मचारीगण एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता सुभाष चन्द्र आदि मौजूद थे।
फोटो- न्यायालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते न्यायाधीश कमल लोहिया

Author: admin

Comments (0)
Add Comment