संस्था ने बालिका एथलीट एवं योग प्रतियोगिता का करवाया आयोजन
-नियामत जमाला –
भादरा, 16 अक्टूबर /गांव साहूवाला के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में श्रीराम सामाजिक संस्था साहूवाला द्वारा प्रथम बालिका एथलीट व योग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें गाँव की लड़कियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।एथलीट में 200मीटर 400 मीटर दौड़, उच्ची कूद, लम्बी कूद, गोल फेंक ,तश्तरी फेंक व योग की प्रतियोगिता करवाई गई। 200मीटर सीनियर दौड़ में किरण प्रथम, रचना द्वितीय व मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ सीनियर में रेखा प्रथम, , सुमन द्वितीय व मीनू तीसरे स्थान पर रही जबकि ऊंची कूद में प्रथम रेखा,साक्षी द्वितीय व दीपिका तीसरे स्थान पर एवं डिस्क थ्रो में प्रथम निशा, द्वितीय पिकी व तृतीय पूजा व लम्बी कूद में प्रथम रचना,किरण द्वितीय व पुष्पा तृतीय रही। कोच मोनिका वर्मा व दीपक शर्मा एवं योगगुरु श्याम सुंदर ने खिलाड़ियों को नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता करवाई। संस्था अध्यक्ष फौजी राकेश भाकर ने बताया कि संस्था द्वारा आगे भी बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ बेटी, खिलाड़ी बनाओ के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिता प्रति वर्ष करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच विनोद महेरिया, ग्रामीण रामकुमार कारेला ,रामस्वरूप भाकर ,कुलदीप कड़वासरा ,पप्पू स्वामी ,लालचंद चारण, छोटूराम महेरियाट सुभाष महेरिया,इंद्रपाल डेलू ने संयुक्त रूप से दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत कर करवाई। इस दौरान
संस्था अध्यक्ष फौजी राकेश भाकर ,उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सलाहकार,जयपाल छिम्पा,अंकित महेरिया सोनू कारेला, मुकेश छिम्पा ,प्रदीप ढाका, मुकेश स्वामी,मुकेश महेरिया,विक्रम बाजिया,जयपाल कारेला व सुरेश वर्मा आदि मौजूद भी मौजूद थे।