कृषि कार्य करते समय जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की हुई मौत।
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत।
उनियारा/टोंक ।
उनियारा उपखण्ड क्षेत्र के बनेठा के गांव रमजान गंज रुपपुरा में कृषि कार्य करते समय खेत में अचानक जहरीले सांप के काटने से धनराज पुत्र जमनालाल सैनी की मौत हो गई। एएसआई बालकिशन ने बताया कि कृषि कार्य के दौरान युवक को सांप के काटने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जहरीले सांप के काटने से घायल को टोंक जिला अस्पताल इलाज के लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।