झडवासा के करीब शनिवार रात्रि को सडक दुर्घटना मे एक युवती की मौत , दो घायल

झडवासा के करीब शनिवार रात्रि को सडक दुर्घटना मे एक युवती की मौत , दो घायल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग किशनगढ़ से भीलवाड़ा मार्ग के झडवासा के करीब शनिवार रात्रि को एक मोटरसाइकिल के पीछे से एक टेलर द्बारा टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती की मौत हो गई वही दो युवक घायल हो गए । जानकारी के अनुसार देरांठू निवासी दिनेश पुत्र विष्णु फडोल्या अपनी बुआ दिलवाडा निवासी कान्ता पत्नी आलूज व उसके पुत्र दशरथ को मोटरसाइकिल पर बैठाकर रात को 9 बजे के करीब झडवासा से देरांठू आ रहा था । कि पीछे से आ रहे एक टेलर ने टक्कर मार दी । जिससे मोटरसाइकिल से गिरने पर कान्ता गम्भीर रुप से घायल हो गई । जिसे नसीराबाद चिकित्सालय पहुचाया । जहां हालत गंभीर होने पर अजमेर रैफर कर दिया । जहां रास्ते मे कान्ता की मृत्यु हो गई । वही दुर्घटना मे घायल दिनेश व दशरथ का भी अजमेर चिकित्सालय मे ईलाज जारी है । वही मृतक कान्ता का अजमेर चिकित्सालय मे आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया । जिसका दाह संस्कार दिलवाडा मे होगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment