भटियानी एसएमसी व एसडीएमसी समिति की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
कार्यशाला में प्रधानाचार्य आजाद सिंह ने भामाशाह बनकर 51 हजार रुपये का अपने ही विद्यालय को दिया सहयोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा के निकट भटियाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एसएमसी व एसडीएमसी समिति की बैठक विधायक प्रतिनिधि रामचन्द्र गियाड़ की अध्यक्षता में एक दिवसीय क्षमता अभिवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यशाला सम्पन्न हुई।
प्रभारी पुखराज टांक ने बताया की इस कार्यशाला में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य आजाद सिंह ने एसएमसी व एसडीएमडी और भामाशाहों के अथक प्रयासों से विद्यालय में कई विकास कराने पर प्रकाश डालने सहित आगामी कार्य योजना में विद्यालय की दोनों भवनों में रंग रोशन, बिजली व पानी के पाईप फिटिंग, बिजली कनेक्शन और कार्यालय में इन्वेटर लगाने के बारे मे बताया । साथ ही उपस्थित सदस्यों को एसएमसी व एसडीएमसी के गठन के नियम, शर्त, अधिकार, कर्तव्य, विद्यालय विकास में सदस्यों की सक्रिय भूमिका के निर्वहन, सदस्यों में जागरूकता उत्पन्न करने तथा उनकी क्षमताओं के विकास पर प्रकाश डाल कर स्टार प्रोजेक्ट के तहत उक्त समितियों के क्षमता अभिवर्द्धन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु गतिविधियों व वित्तीय प्रबंधनों पर भी चर्चा की गई। बैठक मे पूर्व में किये गए विद्यालय विकास की समीक्षा कर आगामी विद्यालय विकास योजना भी तैयार की गई । इसके लिये सभी सदस्यों से सुझाव भी लिए गए।
इस मौके पर आजाद सिंह ने बताया की शिक्षा मंदिरों में आर्थिक सहयोग करने से हमारे अंदर लोभ की भावना थोड़ी कम होती जो एक अच्छे कर्म की निशानी भी है । इतिहास बताता है की पूर्व राजे महाराजा और शासक भी शिक्षा मंदिरों का सम्मान तो करते ही थे और साथ ही सहयोग भी करते थे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आजाद सिंह ने भामाशाह बनकर अपने ही विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपये का चैक एसएमसी में विधायक प्रतिनिधि रामचन्द्र गियाड़ सहित सभी सदस्यों को प्रदान किया।
मंच संचालन रणजीत राव ने किया
इस मौके पर शिवचरण वैष्णव, घनश्याम राव, गोपाल खटीक, रेखा राव, शीला प्रजापत व रामेश्वरी जाट सहित कई सदस्य उपस्थित थे।