सरपंच संघ राजस्थान के आह्वान पर 8 जुलाई को सभी ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी

सरपंच संघ राजस्थान के आह्वान पर 8 जुलाई को सभी ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सरपंच संघ राजस्थान के आह्वान पर 8 जुलाई, सोमवार को सम्पूर्ण राजस्थान में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी की जायेगी। प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 8 जुलाई को सम्पूर्ण राजस्थान की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय तालाबंदी की जायेगी। 10 जुलाई को राजस्थान के सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं विधायक गण को सरपंच संघ अपनी मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगा । वही सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह रावत ने बताया कि 12 जुलाई को सभी सरपंच इकट्ठे होकर जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 5 दिन इन्तजार करेंगे। सरपंच संघ की मांगे नहीं मानने पर 18 जुलाई को सभी सरपंच अपनी मांगों के लिए जयपुर विधानसभा का घेराव करेंगे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment