विद्यालय में आयोजित किया एक दिवसीय एन.एस.एस. शिविर
-नियामत जमाला-
भादरा, 24 नवंबर/ गांव उत्तरादाबास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सरपंच अनिल मौर्य, सेवानिवृत इंस्पेक्टर वीरूराम और सुचित्रा थे। एक दिवसीय शिविर में कोविड – 19 में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन, प्लास्टिक मुक्त भारत, पर्यावरण स्वच्छता व जल संरक्षण आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशिक और भामाशाह प्रेरक श्रीराम खाती ने एन.एस.एस.स्टूडेंट्स को धन्यवाद दिया। एन.एस.एस. प्रभारी मनोहर लाल मीना ने एन.एस.एस. के बारे में विस्तार से बताया और सभी का आभार प्रकट किया।
फोटो- एन.एस.एस.शिविर का दृश्य