अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार.
[पंडित पवन भारद्वाज ][दिव्यांग जगत]
मुण्डावर थाना पुलिस ने भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन 100 अभियान के तहत एडिशनल एसपी जगराम मीणा एवं डीएसपी महावीर सिंह के निर्देशन में थाना अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने थाना टीम एवं डीएसटी टीम 2 द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार एक देशी पिस्टल 315 बोर तथा एक कारतूस सहित ईश्वर उर्फ पहलवान उर्फ गब्बर निवासी तोंदा बाड़ी थाना खेतड़ी, झुंझुनू को गिरफ्तार किया है।
थाना अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति महरूम रंग की शर्ट एवं नीला रंग का पजामा पहने हुए तथा चेहरे पर दाढ़ी है जो कि उलाहेड़ी बस स्टैंड से सोडावास जाने वाले रोड़ पर बैग लेकर बैठा हुआ है।जिसके पास कोई हथियार हो सकता है और वह किसी वारदात करने की फिराक में हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से जाने लगा तो पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास पिस्टल एम30 मैगजीन एक देसी कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस मिला है।
पुलिस ने हथियार के कागजात मांगने पर उसके पास कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार रखने का प्रकरण दर्ज कर गहनता से पूछताछ कर रही है।
आरोपी ईश्वर उर्फ पहलवान उर्फ गब्बर थाना पुलिस खेतड़ी, झुंझुनू को हत्या के प्रयास के प्रकरण तथा नांगल चौधरी के लूट प्रकरण में फरार चल रहा है थाना पुलिस आरोपी से प्रकरण में गहनता से पूछताछ कर अनुसंधान कर रही है ।