70 किलो डोडा पोस्ट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दिव्यांग जगत / चौहटन / रघुवीर शर्मा

70 किलो डोडा पोस्ट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस थाना चौहटन पुलिस टीम द्वारा लगातार दूसरी कार्यवाही

दीपक भार्गव पुलिस अधीक्षक,जिला बाड़मेर द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश अनुसार नरपत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर , नारायण सिंह वर्तमान वृताधिकारी, चौहटन के सुपरविजन में भुटाराम पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी पुलिस थाना चौहटन मय टीम द्वारा आज दिनांक 27.11.2021 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर भागीरथराम पुत्र भारूराम जाति विश्नोई उम्र 42 साल निवासी विष्णु नगर चौहटन आगोर के घर से 70 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। मुलजिम को गिरफ्तार किया जा कर डोडा पोस्ट की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है इस संबंध में पुलिस थाना चौहटन में मुलजिम के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जा कर अग्रिम अन्वेषण भंवराराम उप निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थाना बीजराड़ द्वारा किया जा रहा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment