17 मिलीग्राम स्मेक के साथ एक अभियुक्त गिरप्तार
केकड़ी जिले के सराना पुलिस थाने की कार्यवाही
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केकड़ी जिले के सराना पुलिस के पुलिस उपनिरीक्षक सरवर खां ने नेतृत्व में सराना पुलिस टीम ने ग्राम शोकलिया निवासी तेजु पुत्र गुल्लाराम गुर्जर 59 वर्षीय अभियुक्त को 17 मिलीग्राम स्मेक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है और अभियुक्त से अनुसन्धान जारी है। इस कार्यवाही
पुलिस टीम में पुलिसकर्मी शिवचरण, शिवप्रकाश, धनराज व कल्याण आदि शामिल रहे ।