घर बैठे गंगा आई की तर्ज पर एक बुढिया करीब 3 लाख के गहने गवा बैठी

घर बैठे गंगा आई की तर्ज पर एक बुढिया करीब 3 लाख के गहने गवा बैठी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। घर बैठे गंगा आई की तर्ज पर एक बुढ़िया करीब 3 लाख रुपए के गहने और दो हजार रुपए की नगदी गवा बैठी, उक्त वारदात कोतवाली थाना इलाका अजमेर निवासी 75 वर्षीय गायत्री देवी के साथ एक अज्ञात लड़की द्वारा अंजाम दी गई है । जिसकी शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घर के बाहर निकली थी बुढ़िया
सुंदर विलास गली नंबर 4 निवासी 75 वर्षीय गायत्री देवी गुरुवार सुबह टहलने के लिए घर के बाहर निकली थी , उसी दौरान एक अज्ञात लड़की ने उसका नाम पूछा तो जैसे ही उसने अपना नाम गायत्री देवी बताया तो लड़की ने कहा कि मैं तुम्हारे ही घर आ रही थी।
जब गायत्री देवी ने उससे पूछा कि मेरे घर क्यों आ रही थी तो उस लड़की ने कहा कि सरकार ने एक योजना शुरू की है । जिसके तहत 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को सरकार 12 हजार रुपए हर माह पेंशन के रूप में देगी । यह सुनते ही गायत्री देवी को लालच आ गया और वह उस अज्ञात लड़की की बातों में उलझ गई । लड़की ने उससे कहा कि मैं नगर निगम में काम करती हूं और मुझे सर्वे के लिए भेजा गया है।
फार्म भरना पड़ेगा
गायत्री देवी ने बताया कि उस लड़की ने उससे कहा था कि इस योजना में शामिल होने के लिए फार्म भरना पड़ेगा इसके लिए तुम्हें साथ चलना होगा इतना कहते ही उस लड़की ने एक ऑटो रिक्शा को रुकवाया और उसमे बैठा कर गायत्री देवी को आदर्श नगर की तरफ ले गई बाद में वहां उसने गायत्री देवी से कहा कि पहले तुम्हारा मेडिकल होगा इसलिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल चलना होगा इतना कहकर वह उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर आ गई । अस्पताल के आई पोर्च उस लड़की ने गायत्री देवी से कहा कि तुम्हारा एक्स-रे कराना है इसलिए बदन पर जितने गहने पहन रखे हैं वह उसे खोल कर दे दे । गायत्री देवी उसकी बातों में आ गई थी । इसलिए उसने अपने हाथों से सोने की चार चूड़ियां , कानों के टॉप्स , सोने की रिंग , सोने की अंगूठी, एक स्मार्ट मोबाइल फोन और हाथ में रखा पर्स जिसमें करीब 15 सौ रुपए रखे हुए थे वह उस लड़की को थमा दिए । बाद में लड़की उसे एक्स-रे की स्लिप बनाने के बहाने वही छोड़कर चंपत हो गई । काफी देर तक जब वह लड़की नहीं आई तो गायत्री देवी को शक हुआ । उसने किसी व्यक्ति का फोन लेकर उस फोन से अपने लड़के को फोन करके बुला लिया और सारी घटनाओं से बात बता दी बाद में गायत्री देवी का पुत्र उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को सारी घटना सुना कर अज्ञात लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

सांकेतिक फ़ोटो
Author: admin

Comments (0)
Add Comment