सावन के चतुर्थ सोमवार को रही बम बम भोले की गुंज, शिव मन्दिरों मे हुई सहस्त्र जलधारा

सावन के चतुर्थ सोमवार को रही बम बम भोले की गुंज, शिव मन्दिरों मे हुई सहस्त्र जलधारा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सावन के चतुर्थ सोमवार को शिव मन्दिरों मे शिव भक्तों की धूम रही । मन्दिरों मे शिव भक्त कावडियो द्बारा पुष्कर से कावड मे लाये पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक किया । नसीराबाद के नजदीक देरांठू मे सदर बाजार के नवयुवक मंडल के सदस्यो ने भी कावंड से
पुष्कर से लाये जल से लक्षकार धर्मशाला मे स्थित शिव मन्दिर पर जलाभिषेक किया । शिव महिमा स्त्रोत का पाठ पंडित ऋषि दाधीच एवं साथी पंडितों ने किया । इस अवसर पर श्याम महिला मण्डल ग्रुप की महिलाओं ने शिव के भजनो की सरिता बहाते हुए जल चढाया व नृत्य किया । वही बामणिया बालाजी मे स्थित शिव मन्दिर पर फडोल्या मोहल्ला के युवको द्बारा पुष्कर से लाये जल से जला अभिषेक किया । पाठ पंडित दिनेश दाधीच एंव साथी पंडितों द्बारा किया गया । मंगरी स्थित हत्थे वाले आश्रम मे रमेश माली राताखेडा वालो की ओर से सहस्त्र जल धारा का कार्यक्रम रखा गया । जिसमे भी पुष्कर से कावंड लेकर आये कावडियो ने शिव का जलाभिषेक किया । सावन का यह चतुर्थ सोमवार दिनभर शिवमय रहा । सभी शिव मन्दिरों मे जलाभिषेक के पश्चात भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई । वह ब्रह्म भोज , प्रसादी कार्यक्रम हुऐ ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment