प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज का महाधिवेशन व आम सभा पुष्कर मे प्रथम दिवस समाज सुधार पर हुई चर्चा , दितिय सत्र 30 जुलाई को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के पुष्कर स्थित वैष्णव धर्मशाला मे प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज जयपुर ,राजस्थान का अधिवेशन , आम सभा व सम्मान समारोह का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ है । अध्यक्ष महेश वैष्णव ने बताया कि महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी समाज बन्धुओ की जनगणना के कार्य का शुभारंभ करवाना , बेटी बचाओ , बेटी पढाओ एवं बेटियों को आगे बढाने का कार्य करवाने , दहेज प्रथा को पूर्ण रुपेण बन्द करवाने , मृत्यु भोज एंव अन्य संस्कारो मे व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करवाने , विधवा विवाह को प्रोत्साहन देना व बाल विवाह निषेध करवाने , समाज मे एक जुटता लाकर सभी संस्थानों को एक ही मंच पर लाने , डोली भूमि की समस्या का समाधान करवाना वह राज्य सरकार को वैष्णव ब्राह्मण समाज की संख्या का अहसास करवाना रहा । कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि जयन्ती भाई बी वैष्णव , रामचन्द्र वैष्णव , विष्णु दत्त शर्मा , आर के वैष्णव मुम्बई एवं अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर वैष्णव हरिद्वार के द्बारा भगवान विष्णु की तस्वीर पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । कार्यक्रम मे पूरे भारतवर्ष से समाज बन्धु पधारे । कार्यक्रम मे आने वाले सभी समाज बन्धुओं की व्यवस्था को सुचारू रखने हेतू रजिस्ट्रेशन कर व्यवस्था को बनाने का कार्य संस्था द्बारा किया गया । दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस शनिवार को प्रथम पारी मे सुबह 11.15 पर भोजन प्रसाद , 1.15 पर साधु संतों एंव मुख्य /विशिष्ट अतिथियों के द्बारा आसन ग्रहण , 130 पर दीप प्रज्वलित एंव विष्णु वन्दना , 1.45 पर साधु संतों व अतिथियों का स्वागत सम्मान , दोपहर 2 बजे प्रदेशाध्यक्ष एंव संयोजक द्बारा स्वागत भाषण , 2.30 बजे दानदाताओं , समाज सेवकों , जिला व तहसील अध्यक्षों का सम्मान , 4.15 पर साधु संतों के प्रवचन व आर्शिवचन , सांयकाल 6 बजे भोजन प्रसादी रही । वही दितिय पारी मे रात्रि 7 बजे महिला सत्र , 8 बजे युवा सत्र व रात्रि 9 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया ।
कार्यक्रम मे रविवार को प्रथम पारी मे प्रातः 6 बजे श्री मति सरोज शर्मा योगा वल्ड रिकॉर्ड धारी के द्बारा योगा शिविर , प्रातः 8 बजे अल्पाहार , नाश्ता व चाय , 9.15 बजे साधु सन्तो एवं मुख्य अतिथि/ विशिष्ट अतिथियो द्बारा आसन ग्रहण , 9.20 पर दीप प्रज्वलित व विष्णु वन्दना ,9.30 पर साधु संतों , मुख्य अतिथियों के आर्शिवचन , 11 बजे दानदाताओं , समाज सेवको , जिला व तहसील अध्यक्षों का सम्मान , 11.30 डोली भूमि के समाधान पर चर्चा , 12 बजे भोजन प्रसादी , दितिय पारी मे दोपहर 2 बजे साधारण सभा , 4 बजे दानदाताओं , समाज सेवको , जिला व तहसील अध्यक्षों का स्वागत , शाम 5 बजे प्रदेशाध्यक्ष व संयोजक के द्बारा धन्यवाद व कार्यक्रम समापन की घोषणा व उसके पश्चात प्रसादी कार्यक्रम होगा ।