मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद में जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व हिन्दू युवा वाहिनी धर्मजागरण एवं विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में व भामाशाहों के सहयोग से स्थानीय सी.ई.ओ. संघ नसीराबाद की अध्यक्षता में हांडी फोड़ प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा और भारत माता की आरती के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश भडाना, उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव, कैंटोनमेंट के मुख्य अधिशासी अधिकारी नितिश कुमार गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक जनैरल सिंह , सिटी थानाधिकारी हुक्म गिरी गोस्वामी, सदर थानाधिकारी अशोक बसु , नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट , तहसीलदार नन्नूलाल यादव उपस्थित थे ।
आयोजित हांडी फोड़ प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें प्रथम विजेता टीम देवनारायण क्लब को 15 हजार रुपए नगद, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र , दितिय विजेता टीम को 11,000 रुपए नगद व ट्राॅफी तथा तृतीय विजेता टीम को 7,100 रुपए नगद राशि प्रदान की गई। शेष 4 टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम रोमांचित एवं उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें कई टीमें मंजिंल पर आकर भी ऊंचाई पर लगे मटके तक नहीं पहुंच पाई एवं विफल हो गई। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं का मंच से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को तिलक लगाकर व भगवत गीता की पुस्तक एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी सराहनीय रही । जिससे कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हो गया।