बेटियों के उत्कृष्ठ कार्य एवं सफलता पर इस प्रकार के आयोजन से मिलता है महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा एवं अन्य बच्चियों को प्रेरणा – केजी कौशिक
पंडित पवन भारद्वाज बानसूर
बानसूर मोठुका के भीमसिंह चौधरी द्वारा अपनी सुपुत्री मंजू चौधरी का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने की खुशी में सुंदरी माता की सवामणी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चौधरी बलबीर छिल्लर रहे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रोहिताश शर्मा रहे। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। सवामणी कार्यक्रम में आस पास के दर्जनों गांवों के लोगों ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान वहां राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव रूक्मणी कौशिक,अमित धर्मपाल चौधरी, एडवोकेट विजयसिंह चौधरी, सुबेसिंह चौधरी, सरपंच देवेंद्र चौधरी, होशियार सिंह चौधरी, सरजीत सिंह चौधरी, पूर्व प्रधान बालकिशन पुरोहित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।