शिक्षक दिवस पर शिक्षक लगाने की मांग पर शिक्षक दिवस से ग्राम बनेवड़ा मे विधालय के बहार ग्रामीणो ने किया धरना प्रदर्शन शुरू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघसूरी के ग्राम बनेवड़ा मे सोमवार को शिक्षक दिवस से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका व अन्य विद्यालय बनेवड़ा में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को पुनः बनेवड़ा विद्यालय में लगाने सहित अन्य जरूरी मांगो को लेकर ग्रामीणों के साथ बनेवड़ा संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन सोमवार से बनेवड़ा विद्यालय के बाहर शुरू हुआ ।
बनेवड़ा संघर्ष समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया की बनेवड़ा संघर्ष समिति व अधीनस्थ ग्राम पंचायत बाघसूरी ने 19 जुलाई 2022 से 29 अगस्त 2022 तक जिला कलेक्टर अजमेर, पीईईओ बाघसूरी व जिला शिक्षा अधिकारी को पत्रों के जरिये अवगत करा दिया था की बनेवड़ा विद्यालय से एक और दो वर्ष पूर्व लगाये गए शिक्षकों को पुनः बनेवड़ा में लगाया जाए, विधालय मे प्रधानाध्यापक नही उनकी नियुक्ति की जाए , बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था जो बताया गया पशुओं की खेली से पानी पी रहे है व बाउंड्रीवाल निर्माण आदि कार्य किया जाए वरना इन मांगों को लेकर 5 सितम्बर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही सोमवार को ही धरने प्रथम दिन ही पीईईओ को धरना स्थल पर ही फिर मांग पत्र सोंपा गया।
मगर प्रशासन गांव की इन मांगों को लेकर अब तक मोन रहा और कोई कार्यवाही नही की गई । यहां बता दे की जिन शिक्षकों प्रतिनियुक्ति लगाया गया है वो मुख्य विषय गणित और विज्ञान के शिक्षक जो सालों से प्रतिनियुक्त है
मीडिया जब इन मांगों लेकर पीईईओ सुभाष मीणा से जानकारी लेनी चाही तो पीईईओ ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
बनेवड़ा संघर्ष समिति ने यह भी बताया की जब तक मांगे नहीँ मानी जायेगी शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन विधालय के बहार जारी रहेगा । इस बीच बनेवड़ा संघर्ष समिति ने प्रेस वार्ता में बताया कि मांगे नही मानने पर बनेवडा से अजमेर पैदल जाकर जिला प्रशासन को फिर समस्याओं से अवगत कराया जाऐगा ।