अनन्त चतुर्दशी के दिन ब्रह्मंडल के राजा का किया गया विसर्जन।

अनन्त चतुर्दशी के दिन ब्रह्मंडल के राजा का किया गया विसर्जन।

राजेन्द्र पुरोहित / दिव्यांग जगत

जालोर/भीनमाल उपखण्ड के देव नगरी नरता में ब्रह्मंडल के राजा का विसर्जन अनन्त चतुर्दशी के दिन बड़े ही धूम-धाम के साथ किया गया। इससे पूर्व दस दिन तक सांय आरती में भक्तों द्वारा महाआरती ओर महाप्रसादी का खूब आनंद उठाया। इसके बाद पिछले दस दिनो तक भजन-कीर्तन हुआ ओर साथ ही अर्धरात्रिकालिन डीजे धूम पर गरबों का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
अनन्त चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनकर बप्पा को हंसी ख़ुशी ओर ढोल बाजों के विसर्जित किया गया।
इस अवसर पर मदनलाल दवे, मांगीलाल ठाकुर, चंपालाल दवे, त्रिलोकचंद त्रिवेदी, क़ालूराम ठाकुर, कांतिलाल ठाकुर,अश्विन त्रिवेदी, सन्तोष शर्मा, हितेश त्रिवेदी सहित महिला मंडल ने भाग लिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment