मोदी सरकार के बेमिसाल 11 वर्ष पूर्ण होने पर नसीराबाद शहर भाजपा मण्डल ने मुक्तिधाम में 21 पौधे लगाए

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। मोदी सरकार के बेमिसाल 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत सोमवार को नसीराबाद शहर भाजपा मंडल द्वारा रामसर रोड स्थित मुक्ति धाम में 21 पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्य देश की जनता को समर्पित राष्ट्रहित पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर किया जाता है । जिससे आमजन का जीवन सुगम और सहज बना सके । अभियान में मंडल द्वारा 500 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है । इस अभियान के दौरान मंडल के सभी सदस्यों को पांच पांच पौधे लगाना अनिवार्य किया गया है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में संयोजक दीपक बाबानी और प्रदीप अग्रवाल ,मंडल महामंत्री महेंद्र पथरिया , दिनेश बोहरा ,नितिन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष धनराज जाटोलिया, संदीप यादव ,अनिल वर्मा , प्रकाश शर्मा , सुशील गदिया, भगवानदास दबक़्यावर,नवाब कुरैशी , बृजेश मिश्रा , महेंद्र डाबी आदि ने अपना योगदान दिया।

Author: admin