नसीराबाद के पूर्व विधायक गुर्जर के जन्मदिन पर गौशाला मे गायो के करवाया स्प्रे व भेट की आवश्यक दवाईयां
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के पूर्व विधायक एवं वर्तमान पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर नसीराबाद का जन्म दिवस शुक्रवार को मनाया गया । इस अवसर पर गुर्जर ने रामसर रोड स्थित नृसिंह गौशाला मे जाकर गायो मे फैल रही लम्पी बीमारी को देखते हुए गायो के आर्युवैदिक स्प्रे करवाया व रोग प्रतिरोधक दवाईया उपलब्ध करवाई गई ओर गायो को गुड व हरा चारा खिलाया । इस अवसर पर गौशाला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल सिंधी, अजय गौड, दिग्विजय सिंह गुर्जर , तुषार, प्रदीप, योगेश परिहार के सहित कई युवा साथी उपस्थित थे ।