आजादी के अमृत महोत्सव पर पर्वतेश्वर महादेव मंदिर अजमेर से निकली विशाल साइकिल यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव पर पर्वतेश्वर महादेव मंदिर अजमेर से निकली विशाल साइकिल यात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आजादी के अमृत महोत्सव पर विशाल साइकिल यात्रा का आयोजन श्री पर्वतेश्वर महादेव मंदिर समिति , आदर्श नगर योगा समूह, पर्यावरण गतिविधि अजमेर के सहयोग से संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमलेश वर्मा , विशिष्ट अतिथि धर्म सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पृथ्वी सिंह गौड़ एवं मुख्य अतिथि आदरणीय वीरेंद्र कुमार शर्मा सहित गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र शर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर
अपना वक्तव्य रखते हुए कहां की आज के समय में पर्यावरण संरक्षक की नितांत आवश्यकता है। आपने अधिक से अधिक लोगों को संभवत: राष्ट्रीय हित में ईंधन बचाने का आह्वान करते हुए अधिकाधिक पैदल एवं साइकिल पर चलने का संकल्प दिलाया। आपने वैज्ञानिक ज्योति बसु आदि के उदाहरणों के माध्यम से संक्षिप्त व सारगर्भित विषय को लोगों तक पहुंचाया। आपने इस विशाल साईकिल यात्रा के लिए सभी आयोजकों को भविष्य में इस प्रकार के अनेक अनेक कार्यक्रम करने का मार्गदर्शन किया । आने वाले समय में बहुत बड़ी मात्रा में वृक्ष लगाओ अभियान का हिस्सा बनने पर जोड़ दिया। धरती माता की जय के साथ संपूर्ण विश्व को एक परिवार के रूप में समझ कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया । वृक्ष की सजीवता को वैज्ञानिक कसौटी पर कसते हुए उदाहरण सहित विषय को सरलतम रूप से समझाया ।
सिद्ध भटनागर, हरीश चावला, हार्दिक शर्मा, राधे महेश्वरी, कुंदन आचार्य, चंद्र सिंह रावत आदि द्वारा साइकिल विषय को लेकर अनुभव व कथन सुनाए गए। साइकिल यात्रा में विद्यार्थी माता बहनों सहित समाज के प्रबुद्ध वरिष्ठ कनिष्ठ जनों सहित सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में देश भक्ति पर्यावरण गीत सुनील जी कटिहार द्वारा प्रस्तुत किया गया । आगुन्तुक अतिथियों का स्वागत पर्यावरण गतिविधि से जितेंद्र शर्मा एवं नरेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया । अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कमलेश वर्मा द्वारा शांति मंत्र कराया गया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन तगतसिंह गौड़ द्वारा किया गया । कार्यक्रम के पश्चात
प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी साइकिल यात्रियों एवं उपस्थित महानुभावों को साधुवाद दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment