कृषि महाविद्यालय खोलने पर लोगों में खुशी की लहर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की।

 कृषि महाविद्यालय खोलने पर लोगों में खुशी की लहर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की।

पंडित पवन भारद्वाज/ दिव्यांग जगत /अलवर।

 सोडावास 23 फरवरी । राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए बजट में मुण्डावर में कृषि महाविद्यालय खुलने की घोषणा होने पर जिला पार्षद भीमराज यादव के नेतृत्व में मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। जिला पार्षद  यादव ने बताया कि मुण्डावर क्षेत्र के युवाओं की बहुत पुरानी मांग आज AICC महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह एवं पीसीसी सचिव  कांग्रेस नेता ललित यादव व  कांग्रेस प्रदेश सचिव मेजर कविता यादव के अथक प्रयासों से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरी की । इसके लिए पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर रिंकु गुप्ता बीजवाड़,  अमरसिंह सैनी, राजकुमार गुप्ता , बबूल मास्टर,  सोनू सैन,प्रदीप शेरावत, सुन्दर लाल पटवा, अवधेश भारद्वाज,  हवासिंह यादव, संजय मेहता, सुनिल यादव, हनुमान प्रजापति, रामसिंह चौहान, नवरत्न गुर्जर, हंसराज सुरेडिया, कृष्ण चौधरी, अमिलाल झंझारपुर,  अजय यादव नयागांव, पुर्ण जोशी, लीलाराम सैन आदि मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment