धानेश्वर धाम मे वैष्णव बैरागी समाज
का 8 दिवसीय कार्यक्रम के साथ
सोमवार को 51 जोड़ो का निशुल्क सामूहिक पाणिग्रहण संस्कार हुआ सम्पन्न
पूरे राजस्थान भर से पधारे 51 वर वधुओ ने एक साथ तोरण मारे गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई
पाणिग्रहण संस्कार से पहले वर वधु ने मंच पर एक दूसरे को वर माला पहनाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । धानेश्वर धाम ( फुलियांकला ) भीलवाड़ा मे वैष्णव बैरागी समाज का 8 दिवसीय कार्यक्रम मे भागवत कथा व वानरराज की मूर्ति स्थापना के पश्चात सोमवार को 51 जोडो का निशुल्क सामूहिक पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम हजारों समाज बन्धुओं की साक्षी मे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के पूर्व गणपति स्थापना मगंलाचार के साथ वैदिक मन्त्रों के द्बारा की गई । महिलाएं गाजे बाजे से कलश लेकर आई । वर व वधुओं के लिए जनकपुरी व अयोध्यापुरी बनाई गई । जिसमे वर वधू के साथ आये मेहमानों को ठहराया गया । अल्पहार के पश्चात सभी वर वधुओं को मंच पर बुलाकर वर माला की रस्म निभाई गई ।इसके पश्चात सभी वर वधुओं का नव निर्मित धर्मशाला के प्रागंण मे पाणिग्रहण संस्कार विद्बान पंडितों के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ । इसके पश्चात सभी जोडो को गाजे बाजे से बालाजी महाराज के मन्दिर मे धोक दिलाकर व विवाह प्रमाण पत्र देकर गाजे बाजे के साथ समिति द्वारा विदाई दी गई । इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अथिति अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार , एन डी निमावत जोधपुर महासचिव विकास परिषद, थिरपालदास वैष्णव जेशलमेर , भामाशाह व समाज सेवी रामस्वरूप वैष्णव ठेकेदार किशनगढ़ , बी के बैरागी भीलवाड़ा , उत्तम वैष्णव चित्तौड़गढ़ थे । आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सभी अथितियों का व कार्यक्रम के सहयोगी सभी भामाशाहओ का माला साफा , स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
मच व्यवस्था में समिति के अध्यक्ष हरिद्वार वैष्णव , आयोजन समिति के अध्यक्ष खुशी राम वैष्णव , आशाराम वैष्णव सरपंच साहब , गोपाल दास वैष्णव कादेड़ा , घनश्याम वैष्णव वकील साहब , जगदीश वैष्णव कुरथल , डिग्गी मालपुरा से पधारे जल सेवा समिति के किशन , पोखर , जगदीश , महावीर वैष्णव कुम्हारिया , गिरिराज सहित सम्पूर्ण टीम का सराहनीय कार्य रहा ।
चिकित्सा में नवल वैष्णव कोटड़ी , दिनेश वैष्णव रणजीतपुरा आदि का कार्य भी प्रशसनीय रहा । प्रचार प्रसार समिति के पत्रकार बन्धु रामकिशन वैष्णव गुलाबपुरा, मुकेश वैष्णव देराठू , सुरेश वैष्णव सापला , बालमुकुंद वैष्णव सरसडी , परमेश्वर टिलावत , गणेश वैष्णव केकडी का भी समिति द्वारा माला साफ़ा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया । वही रविवार की रात्रि को आयोजित सास्कृतिक व भजन संध्या कार्यक्रम मे शंकर लाल एण्ड प्रार्टी भीलवाड़ा द्धारा शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम मे आये समाज बन्धुओं को भोर होने तक उठने नही दिया ।