मऊ : घोसी क्षेत्र के कपरियाडीह गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष मिश्रा के साथ सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की।

मऊ : घोसी क्षेत्र के कपरियाडीह गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष मिश्रा के साथ सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की।

संवाददाता : धीरज कुमार सिंह

घोसी थाना क्षेत्र के अहमदपुर असना पुलिया के पास घटना घटी। बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को तमंचे के बल पर करीब तीन तीन लाख रुपए के आभूषण लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी, सीओ और कोतवाल पहुंच गए तथा घटना की जानकारी ली
सोमवार दोपहर किसी काम से बाइक से मऊ जा रहा था। जैसे ही वह अहमदनपुर असना नहर पुलिया के पास पहुंचा कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे की बट से मारकर उसे चोटिल कर दिया। जिसके बाद गले से सोने की चेन, दो अंगूठी और कीमती घड़ी लूट ले गए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment