05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर बाल मित्र ग्राम लोठावास में प्रभात फेरी एवं पर्यावरण जन जागृती दौड़ का होगा आयोजन।

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर बाल मित्र ग्राम लोठावास में प्रभात फेरी एवं पर्यावरण जन जागृती दौड़ का होगा आयोजन।

थानागाजी।
बाल आश्रम ट्रस्ट के सहयोग से संचालित बाल मित्र ग्राम लोठावास में कल 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल आश्रम संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में बाल मित्र ग्राम समूहों के सदस्यों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागृति हेतु प्रभात फेरी एवं पर्यावरण जनजागृति दौड़ प्रात: काल 6:30 बजे आयोजित की जाएगी। शनिवार को बाल मित्र ग्राम समूहो कि सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कल विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव में पर्यावरण जन-जागरूकता दौड़ एवं प्रभात फेरी का आयोजन करने का निर्णय किया गया। एवं पर्यावरण जन-जागृति दौड़ गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजित की जाएगी ।तथा गांव में लोगों को जल ,जंगल और जमीन बचाने एवं अपनी दिनचर्या में पॉलिथीन का उपयोग ना करने हेतु जागरूक किया जाएगा। बैठक में बाल सरपंच रिंकू, बाल मित्र महिला मंडल अध्यक्ष विमला देवी, उपाध्यक्ष आशा देवी, शांति देवी व बाल मित्र युवा मंडल से अजीत कुमार वर्मा, तुलसीराम वर्मा, अध्यक्ष हरिकिशन मीणा, लोकेश कुमार, योगेश कुमार, कानाराम सहित बाल आश्रम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment