टिफिन का ढक्कन पटाखे के उपर रखकर फोड रही थी , टिफिन का नुकीला किनारा पेट में घुसा, मौत!
मन्दसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम करजु में एक 20 वर्षीय युवती टीना पिता गोवर्धन माली की टीना ने भी मस्ती मस्ती मे पटाखे पर टिफीन का ढ़क्कन रखकर फोड़ दिया, पटाखा फूटने के बाद ढक्कन का एक हिस्सा तेज स्पीड से टीन के पेट में जा घुसा। तुरंत टीना को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।
दिव्यांग जगत के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े।https://chat.whatsapp.com/FnW6FVDydqf7hrMsY50wTH
दीवाली की खुशी चंद मिनिटों में ही मातम में बदल गई। इस घटना से सभी को सबक लेना चाहिए। पटाखा फोडते वक्त सावधानी बरतना चहिए। साथ ही माता पिता को भी अपने बच्चो पर नजर रखनी चाहिए कि वो मस्ती में कोई गलत काम न कर दे कि जिससे कोई बड़ा हादसा घटित हो जाए।