राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नसीराबाद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नसीराबाद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिली नगद धन राशि पेंशनर समाज को की डोनेट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा नसीराबाद की नव नियुक्त कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को स्थानीय न्यायालय परिसर स्थित पेंशनर समाज के भवन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एच डी एफ सी लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी के अजमेर शाखा प्रबंधक महेन्द्र खत्री थे , जबकि अध्यक्षता छावनी परिषद के पूर्व पार्षद रोहिताश्व शर्मा ने की और विशिष्ट अतिथियों के रुप में छावनी परिषद वेरिड बोर्ड के सदस्य सुशील कुमार गदिया तथा नगर पालिका पार्षद महेन्द्र डाबी ने उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम का शुभारंभ उप शाखा संरक्षक रामेश्वर कच्छावा और अध्यक्ष गजानंद शर्मा द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ । अध्यक्ष शर्मा ने अपनी नव गठित कार्य कारिणी का परिचय दिया । जिसके अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ,भरत शर्मा, महावीर प्रसाद टेलर व कल्याण मल सेन तथा उपाध्यक्ष भाग चंद जोशी व आई वन राजेन्द्र,मदन लाल खारोल,रामरतन सेन को तथा महिला उपाध्यक्ष जरीना ,निशा मैसी,पार्वती राठी, और सचिव रामलाल जीनग़र व सह सचिव गोपाल कृष्ण गर्ग ,महिला सचिव माया गुप्ता ,कोषाध्यक्ष चम्पालाल सोनी ,संगठन सचिव सोहनलाल गुर्जर , कालू राम तहसीलदार, कैलाश चंद सोनी ,बी.डी.खान,सांस्कृतिक सचिव , घीसालाल भाटी ,प्रचार मंत्री राम जीलाल वैष्णव, बाल मुकुन्द डाबी, शंकर लाल रैगर,सत्य प्रकाश शर्मा ,कार्यालय प्रभारी सत्य नारायण ऐरन और सदस्य के रूप में ओमप्रकाश देराठू, जगदीश प्रसाद बुबानिया, रामनिवास जांगिड रामसर ,ओंकार लाल सिसोदिया,दुर्गा सहाय गंगावत,बजरंग लाल कानाखेङी, गोपाल टाॅक बाघसूरी , ओमप्रकाश सुकरिया के नामों की घोषणा की गई । उपशाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा की नव गठित कार्य कारिणी के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि खत्री , विशिष्ट अतिथि गदिया व डाबी के साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोहिताश्व शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई और शुभकामनाएं दीं । इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र खत्री ने पेंशनर समाज के भवन हेतु 2 वाल फैन प्रदान कर ने की घोषणा की । इसी क्रम में पेंशनर समाज की महिला सचिव माया गुप्ता तथा संगठन सचिव कालू राम ने भी 1–1 वाल फैन पेंशनर समाज के भवन हेतु प्रदान करने की । जिस पर सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ही उप शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा का जन्मदिन भी बेहद खुशनुमा माहौल में मनाया गया । शर्मा के जन्मदिन के इस अवसर पर पेंशनर समाज के सभी सदस्यों तथा अतिथियों ने शर्मा को बधाई संदेश के साथ उपहार भेंट किये । अध्यक्ष शर्मा ने इस मौके पर मिले उपहार स्वीकार कर, उपहार स्वरूप मिली नगद धन राशि पेंशनर समाज की स्थानीय उपशाखा को डोनेट कर दिया । कार्यक्रम मे बडी तादाद में पेंशनर समाज के लोगों ने भाग लिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment