जल सरंक्षण के लिए ली शपथ व पोस्टर का किया विमोचन

जल सरंक्षण के लिए ली शपथ व पोस्टर का किया विमोचन
-नियामत जमाला-
भादरा, 4 दिसम्बर / नेहरू युवा केन्द्र हनुमानगढ़ के ब्लॉक भादरा में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के तहत शनिवार को गांव भरवाना में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में ब्लॉक मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी मनजीत ढाका की अध्यक्षता में जल बचाओ की शपथ दिलवा कर जल बचाओ आंदोलन के तहत पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान देश के हर नागरिक को जिम्मेदार बनने व पानी का जहां कहीं भी दुरुपयोग होता दिखे उसका तुरन्त समाधान करने की कोशिश करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद युवा समिति मुंसरी व वीर सावरकर नवयुवक मंडल साहूवाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा.मनजीत ढाका, डा. सुरेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह इंदलिया, शंकर लाल, अशोक कुमार, खुशी राम, कुलदीप,पारुल, निशांत, रमेश कस्वां,पवनेश यादव, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार,राजेश भांभू व जयदीप थालोड़ आदि मौजूद थे।
फोटो-जल बचाओ कार्यक्रम व पोस्टर विमोचन दौरान का दृश्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment