अजमेर मे नर्सेज ने आज की दो घंटे गेट मीटिंग,अपनी मांगों को लेकर धरना 32 वे दिन भी जारी

अजमेर मे नर्सेज ने आज की दो घंटे गेट मीटिंग

अपनी मांगों को लेकर धरना 32 वे दिन भी जारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले की नर्सेज 32 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है । लेकिन सरकार द्वारा कोई उचित समाधान नही होने के कारण कर्मचारियों का रोष उभर कर सामने आया। जिला सह संयोजक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि नर्सेज 32 दिनों से सांकेतिक विरोध क्रमिक धरना देकर रविवार को भी आपातकालीन विभाग के सामने दूसरे दिन भी 2 घंटे की गेट मीटिंग रखी । 11 अगस्त को रैली का आयोजन कर सरकार को चेतावनी भी दी थी , लेकिन सरकार टस से मस न हुई।
अब प्रतिदिन अजमेर जिले की नर्सेज ने दो घण्टे गेट पर मीटिंग का निर्णय लिया और रविवार को भी जेएलएन अस्पताल में कैजुअल्टी गेट के सामने राजकीय महिला चिकित्सालय और सेटेलाइट चिकित्सालय में भी मुख्य द्वार पर दो घंटे गेट पर मीटिंग कर अपना रोष प्रकट किया।
धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि फिर भी सरकार 24 अगस्त तक नर्सेज की मांगे नही मानती है तो 25 अगस्त को राजस्थान की संपूर्ण नर्सेज सामूहिक अवकाश लेकर राजधानी में महारैली करेगी और इससे जो चिकित्सा व्यवस्था बाधित होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी।
नर्सेज का क्रमिक धरना भी अनवरण रूप से जारी है । मीडिया प्रभारी जगदीश लेगा ने बताया कि रविवार को धरने को संबोधित करने वाले वक्ता राकेश गंगवाल, घनश्याम जोशी, मुकेश शर्मा , रोहित सांखला , सब्यसाची शर्मा , ललिता और महिपाल चौधरी सहित कई नर्सेज उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment