सोडावास कस्बे मे सन्त गुरु रविदास जयंती मनाई
पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत
सोडावास कस्बे के अंबेडकर भवन में संत गुरु रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता मातादीन ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर रहे । जयंती पर्व पर गुरु रविदास महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के दौरान समाज में व्याप्त बुराइयों वह कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लेते हुए बाबा रविदास जी के आदर्श को जीवन में उतारने की बात कही गई । कार्यक्रम में रामस्वरूप , अमीलाल , सीताराम, अशोक कुमार, भीम सिंह ,नरेश झाबुआ, धीरज, महावीर एवं मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे ।