भाजपा के सभी मंडल सुनेंगे सामूहिक रूप से पीएम का उद्बोधन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र जी मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर केंद्रीय बजट 2022 – 23 के संदर्भ में बुधवार को 11 बजे संबोधित करेंगे । प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का उद्बोधन सुनने के लिए नसीराबाद के बाबा पैलेस मे व्यवस्था की गई है । भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लांबा होंगे । इसमे नसीराबाद विधानसभा के सभी मंडलों , नसीराबाद शहर मंडल , भवानी खेड़ा मंडल , नसीराबाद ग्रामीण मंडल व श्रीनगर मंडल सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुनेगे । नसीराबाद में सुनने की योजना के तहत कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा में निवास करने वाले समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यसमिति सदस्य , जिला परिषद एवं कार्यसमिति सदस्य , समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों जिला व मंडल पदाधिकारी , विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी सभी कार्यकर्ता बंधु उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । उक्त कार्यक्रम हेतु भाजपा देहात द्वारा जीतमल प्रजापत को संयोजक व एडवोकेट महेश मेहरा को संयोजक नियुक्त किया है ।