बेरोजगार वंचित विधार्थी मित्रों की नयी प्रदेश स्तरीय कार्य कारिणी का गठन
दिव्यांग जगत न्यूज़ एजेंसी
जयपुर- राजस्थान के तमाम विधार्थी मित्रों द्वारा शहीद स्मारक पर धरने के दौरान वहा उपस्थित समस्त प्रदेश के पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे वंचित विधार्थी ने प्रदेश स्तरिये वंचित विधार्थी मित्रों की नई कार्यकारिणी का गठन कर सभी को जिले वाइज जिम्मेदारी सोंप करके उन्हें संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया साथ ही प्रदेश स्तर पर पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे बेरोजगार विधार्थी मित्रों की मांगों को धरातल पर लाने के लिए नई प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्षा यशवंत आमेटा को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया साथ ही विजेंद्र सिंह तंवर को जोकि पहले नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष थे उनकी कार्य योजना व संघर्षशीलता को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष नियुक्त कर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही संगठन में और ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए विद्यार्थी मित्रों के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाले ओमप्रकाश टांक कुंभल गढ़ वाले को प्रदेश कार्यकारिणी कार्यकारी अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।
साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम पारीक भीलवाड़ा, हंसमुख जैन उदय पुर के साथ कांग्रेस सेवा दल के सदस्य महेश लखेरा का चयन भी उनके सहयोगी के रूप में किया गया। साथ ही प्रदेश संयोजक के रूप मे चुरू मे वंचित विधार्थी मित्रो की मांग उठाने के लिए संघर्ष करने वाले अयूब खान को प्रदेश संयोजक पर नामित किया गया एवम कार्यकारिणी मे सचिव पद पर संयुक्त रूप से रामनिवास शर्मा पाली,फूल चंद गुर्जर सीकर व बजरंग सिंह अलवर का जिम्मेदारी सौप कर नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने की अनुशंषा के साथ साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी मे महासचिव के रूप में हर क्षेत्र के अपनी अहम भूमिका निभाने वाले महेश कुमार पारीक सांभर जयपुर, रमेश कुमार बाड़मेर, पुष्कर उदयपुर को नामित किया गया व संजय कुमार जोशी चित्तौड़ गढ़, राम बाबू जोशी,व रमेश चंद दूदू को संगठन मे एकरुपता लाने के उद्देश्य से संगठन मंत्री पद पर नामित किया गया एवं प्रचार प्रसार मंत्री के रूप मे श्रेष्ठ वक्ता टेक चंद सागर भरतपुर व हजारी लाल पाली को प्रचार प्रसार मंत्री के साथ ही मीडिया प्रभारी की अहम भूमिका के लिए चयन किया गया। साथ ही महिला की सक्रियता को बढ़ाने एवं अहम योगदान देने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रदेश कार्य कारिणी मे अपनी महत्व भूमिका निर्वहन के उद्देश्य व कोषाध्यक्ष के रूप में मुख्य जिम्मेदारी मैडम इंदुबाला नागौर, सुभद्रा कुमारी सवाई माधोपुर, गीता जांगिड सवाई माधोपुर, ऋतु मैडम, सरोज शर्मा भीलवाड़ा, मंजु रैगर, रश्मिता दिक्षित बिजय नगर अजमेर का चयन सर्व सम्मती उनके द्वारा पूर्व एवं वर्तमान मे वंचित विधार्थी मित्रों के हितों के रक्षा मे अहम भूमिका व योगदान हेतु किया गया है। साथ लगभग 20 से अधिक जिलों में जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी देकर अपने जिला व ब्लॉक स्तर पर संघ को संगठित व मजबूती प्रदान करने मे अपनी अग्रणी भूमिका निभायेंगे जिसमे झालावाड़ जिले से श्याम सिंह, बाड़मेर से ओम प्रकाश,धनराम, धौलपुर से चंदन सिंह, नागौर से महेंद्र, इंदु बाला मैडम और परशुराम तथा राजसमंद से सुरेश भरतपुर से अशोक शर्मा, अलवर से ऋतुराज शर्मा, कोट पुतली से सुरेश सेन, भीलवाड़ा से राधेश्याम पारीक, जयपुर से शिवराम गुर्जर एवं रामबाबू जोशी, टोंक से रविकांत कसोटिया, अजमेर से रामरतन जाट, चुरू से अयूब खान व राम प्रताप, सीकर से विजय सिंघल चित्तौड़गढ़ से संजय कुमार जोशी व सुनील शर्मा, पाली से हजारी लाल सवाई माधोपुर से सुभद्रा मैडम, धौलपुर से गीता शर्मा, सवाई माधोपुर से गीता जांगिड़, बारा से विष्णु लाल को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर उनके हित में कार्य करते हुए संघ को एकजुट करने का महत्व पूर्ण कार्य सौंपा गया।
प्रमुख कार्य-
- जिसमें नव गठित कार्यकारिणी द्वारा आने वाली 2 जनवरी को मनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा 2 जनवरी 2023 को जयपुर में मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामना देकर उन्हें अन्य प्रभारी मंत्रियो को अपनी मांगों से परिचित कराया जाएगा।
- साथ ही राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षकों ने यह भी बताया कि 28 से लेकर 31 दिसंबर तक मनोनीत जिला अध्यक्षों द्वारा अपने जिले व ब्लॉक में मीटिंग लेकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी व आगे की रूपरेखा तैयार कर नव वर्ष पर मुख्य मंत्री व अन्य प्रभारी अधिकारियों से नव वर्ष की सप्रेम भेट वार्ता कर अपनी माँगो के संदर्भ में पूर्व रूपेण चर्चा कर रूप रेखा तैयार करना जिले व ब्लॉक मिटिंग का मुख्य एजेंडा रहेगा।
- महिला मोर्चा प्रभारी यशवंत आमेटा द्वारा सभी 33 जिलो की महिलाओ को संघटित कर उनको विधान सभा सत्र मे या अन्य आंदोलन मे महिलाओ की अधिकतम भागीदारी के लिए प्रेरित कर उनको जयपुर लाने व अपने हक के लिए प्रेरित करने की अहम जिम्मेदारी रहेगी। ये सब प्रक्रिया और जिम्मेदारी 27 तारीख को प्रदेश के प्रत्येक जिले व ब्लॉक से आए हुए वंचित विद्यार्थी मित्रों की सामूहिक बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से वंचित विद्यार्थी मित्रों के बीच सबकी सहमति से लिया गया ताकि आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान कर अपनी मांग और पीड़ा मुख्यमंत्री के सामने रख सके और वंचित विधार्थी मित्रों के हक की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ सके।
इन सभी प्रदेश के पदाधिकारियो व प्रदेश कार्य कारिणी का चयन सर्व सम्मती से किया गया जिसमे किसी भी पदाधिकारियो का हटाने व जोड़ने का काम सर्व सम्मती के आधार पर किया जायेगा ये सभी निर्णय सर्व सम्मती से लिये गये है साथ जो प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य अपने पद की गरिमा का निर्वहन नही करेगा व अपने पद का दुरु उपयोग करेगा या संघ हित में अपना सहयोग नही देगा उस संघ द्वारा एक तिहाई बहुमत से पद से निलम्बित किया जा सकेगा।