नहर लाओ अभियान को लेकर बानसूर में नुक्कड़ सभाएं आयोजित
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुंड़वार /बानसूर नहर आंदोलन लाने के लिए रोहताश चौधरी के नेतृत्व में 15 फरवरी से मुंडावर से जयपुर में डीपीआर बनवाने बाबत शुरू की गई पदयात्रा आज पांचवे दिन गिरूडी, होलावास, बासना, खोहरी, चतरपुरा होते हुए ज्ञानपुरा पहुंची। यात्रा में चौधरी के साथ चल रहे अखिलेश कौशिक एडवोकेट, रामअवतार चौधरी एडवोकेट, राजेंद्र चौधरी मोहम्मदपुर, बाबूलाल हुड्डा घनश्याम सिंह शेखावत एवं समस्त नहर यात्रियों का गिरूडी, होलावास, खोहरी, चतरपुरा और ज्ञानपुरा में माननीय कृष्ण गोपाल कौशिक सदस्य भवन एवं अन्य श्रम कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने साफा माला से स्वागत किया तथा 28 तारीख को ज्ञापन देने के लिए भारी संख्या में जयपुर में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया समूचे क्षेत्र में नहर आंदोलन के प्रति लोगों में जागरूकता है।
बानसूर के लोग भी नहर की मांग उठाने के लिए अपने आपको तैयार कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि मुंडावर के साथ-साथ बानसूर क्षेत्र को भी नहर चाहिए भविष्य में पानी दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है, इसलिए रोहताश चौधरी को विश्वास दिलाया कि इस नहर की लड़ाई में आप अकेले नहीं हो आप हमारे लिए बहुत बड़ी भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हो जब भी याद करोगे हम आपकी एक आवाज पर आपके पास उपस्थिति मिलेंगे।
इन सभी गांवों में नुक्कड़ सभाओं में रोहताश चौधरी, अखिलेश कौशिक, रामअवतार चौधरी गांव वालों को संबोधित किया तथा उनके इस सहयोग के भाव से गदगद होकर उनका आभार जताया तथा माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं भंवर जितेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया बजट में नहर परियोजनाओं के लिए 13000 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है, साथ ही कहा कि सिर्फ घोषणा से ही हम संतुष्ट नहीं है अब डीपीआर के लिए जयपुर कूच कर रहे हैं। डीपीआर पहले मुंडावर अलवर जिले के लिए बने इसका प्रयास जारी रहेगा उसके बाद डीपीआर बनने के बाद नहर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर नहर मुहिम के यात्री चेतराम, योगेश पासवान, मोहित जिन्दल, ताहिर खान, मुबीन, यादवेन्द्र शर्मा, फारूक, इरफान, तेजपाल जिन्दल, रमेश सैन सहित सैकड़ों पदयात्री एवं पूर्व सरपंच शिवलाल चौधरी, सुगन चन्द पटेल, छाजूराम गुर्जर, शंभूदयाल डूडी, रामकरण गुर्जर, प्रधान लीलाराम चौधरी, डॉ राजू नागा, अनिल गुप्ता ज्ञानपुरा, अभिषेक शर्मा, विजय सैनी,हवासिंह अंबावत का नाम जोड़ लेना।
दिनेश पहलवान, गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।