नसीराबाद के राजगढ़ मे नरेगा श्रमिक की हुई मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद के राजगढ़ मे नरेगा श्रमिक की हुई मौत

अजमेर । नसीराबाद शहर अन्तर्गत ग्राम राजगढ़ में लाला गुर्जर के खेत के पास नाडा निर्माण कार्य पर सरवन लाल प्रजापत नरेगा में कार्य कर रहा था । करीबन 10 बजे अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उसे अजमेर ले जा रहे थे । रास्ते में ही श्रमिक ने दम तोड़ दिया। मेट शेष करण ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने से उने घर पर छोड़ दिया था । जहां तबियत ज्यादा खराब होने पर अजमेर लेकर जा रहे थे । जहां रास्ते मे दम तोड दिया । एलडीसी मस्तान ने बताया कि इसकी सूचना पंचायत समिति श्रीनगर दे दी गई है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment