लवेरा मे नरेगा श्रमिक की हद्बय गति रुक जाने से हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के लवेरा ग्राम मे चल रहे महात्मा गांधी नरेगा योजना कार्य भेरुजी की नाडी खुदाई कार्य मे कार्यरत श्रमिक रामस्वरूप ढोली ( 50 ) पुत्र दुर्गालाल ढोली की कार्य स्थल पर दिन मे 11 बजे के करीब तबीयत खराब हो गई थी । मेट कानाराम गुर्जर द्वारा उसके पुत्र को सूचना देने पर पुत्र मोटरसाइकिल लेकर कार्य स्थल पर पहुचा । जिस पर श्रमिक को मोटरसाइकिल पर बिठाकर नसीराबाद चिकित्सालय लाते समय नसीराबाद बस स्टेण्ड के करीब पहुचते समय ही रास्ते मे श्रमिक ने दम तोड दिया । पुत्र व ग्रामीण शव को नसीराबाद चिकित्सालय लेकर आये । जहाँ चिकित्सकों ने भी जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया । सूचना पर ग्राम पंचायत लवेरा सरपंच शकंरलाल जाट , ग्राम विकास अधिकारी मूलसिंह राठौड़ , उपसरपंच कानाराम गुर्जर , नरेगा सचिव नन्दकिशोर जागिड भी चिकित्सालय पहुंचे । जहां चिकित्सालय पहुंचे परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के घर ले आये । जिस पर पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर द्बारा परिजनों को समझाने पर शव को वापस श्री नगर स्थित चिकित्सालय मे लेकर आये । जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन देर शाम को गांव लेकर आये ।