खाटूश्याम जी मेले मे अब आँनलाइन रजिस्ट्रेशन से नववर्ष पर होगे दर्शन

मुकेश वैष्णव /दिव्यांग जगत /अजमेर

खाटूश्याम जी मेले मे अब आँनलाइन रजिस्ट्रेशन से नववर्ष पर होगे दर्शन
अजमेर । देश के ख्याति प्राप्त खाटूश्यामजी मन्दिर के दर्शन अब नववर्ष पर आँनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही होगे ।
दर्शानार्थी को वैक्सीन की दोनों डोज के साथ RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट भी साथ लाना अनिवार्य किया गया है ।
धाम मे स्थित धर्मशालाओं में नववर्ष पर 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक भजन कीर्तन भी नही होगे ।
30 दिसम्बर से रींगस मार्ग भी वनवे किया जायेगा । साथ ही खाटूश्यामजी में आतिशबाजी पर भी रोक रहेगी । इस सम्बध मे एसडीएम
राजेश मीणा की अध्यक्षता में मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक रखी गई ।
बैठक में डीवाई एसपी सुरेन्द्रसिंह, मंदिर कमेटी के प्रतापसिंह चौहान व ईओ विशाल यादव आदि मौजूद थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment