बावड़ी पंप हाउस से 15 दिन बाद भी कोटड़ी मे नहीं जलापूर्ति

बावड़ी पंप हाउस से 15 दिन बाद भी कोटड़ी मे नहीं जलापूर्ति

बीसलपुर बांध लबालब फिर भी 48 घटों मे ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हो पा रही जलापूर्ति

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति आराई के अधीन ग्राम पंचायत भगवंनपुरा के पंप हाउस बावडी से 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोटड़ी भगवन्तपूरा मे जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर समस्या जस की तस है। ग्रामीणों का कहना है कि बीसलपुर बांध लबालब होने के बावजूद भी हमें 15 दिन बीत जाने के बाद भी जलापूर्ति नहीं की जा रही है। ग्राम के निवासीगण पिन्टु वैष्णव, जीवराज, हरि,कालु ने बताया कि ग्राम मे निर्मित जल स्रोत हेडपंप से सभी ग्राम वासी फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है।ओर पानी पीने के लिए महंगे दाम पर टैंकरो से पानी खरीद करना पड रहा है। क्षेत्र में पाइपलाइन पूरी तरह डाली जा चुकी है ।ओर हर घर नल कनेक्शन भी दिये गयेहै। प्रति कनेक्शन 2800 ले कर कनेक्शन दिया। फिर भी जलदाय विभाग के अधिकारीगण कोई सुध नही ले रहे है। ओर जलदाय विभाग से सम्पर्क करने पर कोई जवाब नही दे रहे। ओर बताते है कि बोराडा पंप हाउस से बावड़ी पंप हाउस पर 18 से 20 घंटे मे पानी आता है।
यहां बावडी पंप हाउस के अधीन गांव बावडी ,कोटडी,भगवन्तपुरा,केरियाकला को दो एमएलडी पानी 1-2 दिन के अन्तराल मे चाहिए होता है ।जो 15 दिन बित जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र मे कोई सुनवाई नही ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment