रामगढ़ के नितेश भार्गव का नीट यूजी में हुआ चयन

रामगढ़ के नितेश भार्गव का नीट यूजी में हुआ चयन
-नियामत जमाला-
भादरा, 25 नवंबर/क्षेत्र के गांव रामगढ़ के नितेश भार्गव का नीट यूजी 2021 में 657 अंक प्राप्त करने पर ऑल इंडिया रैंक 3028 एवं ओबीसी ऑल इंडिया रैंक 924 से चयन हुआ है। रितेश भार्गव गांव रामगढ़ निवासी एवं वर्तमान में अतिरिक्त जिला कलैक्टर कार्यालय नोहर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश भार्गव के पुत्र हैं। नितेश भार्गव की इस सफलता पर उनके परिजनों,परिचितों व गांव रामगढ़ के अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment